सामग्री पर जाएं
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ब्रेकिंग
छाता क्षेत्र में बुजुर्ग किसान से सरेराह हुई 2,13,740 रुपये की लूट मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पांच स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव पवन कुमार गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के मंडलाध्यक्ष नियुक्त मथुरा में ब्रजरज उत्सव की अवधि 5 नवंबर तक बढ़ाई गई अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने डॉ मनस्वी अग्रवाल को किया सम्मानित मथुरा: दिव्यांग प्रमाण पत्र और UDID कार्ड बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया फतेहपुर की 5 वर्षीय आर्या अग्रवाल को मिले कई राष्ट्रीय सम्मान वृंदावन स्थित प्राचीन इमलीतला मंदिर का इतिहास और मान्यताएं
राजनीति Vrindavan

वृंदावन में पंडित श्याम सुंदर शर्मा का कांग्रेस में स्वागत

वृंदावन में मांट के पूर्व विधायक पंडित श्याम सुंदर शर्मा का कांग्रेस में पुनः स्वागत हुआ। कार्यक्रम में 20 महिलाओं और 12 भाजपा समर्थकों ने सदस्यता ली।

शेयर करें:
वृंदावन में पंडित श्याम सुंदर शर्मा का कांग्रेस में स्वागत
फोटो: मथुरा नाउ न्यूज़ डेस्क

वृंदावन, 31 अक्टूबर, 2026: मांट विधानसभा क्षेत्र से आठ बार विधायक रहे एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा जी के कांग्रेस परिवार में पुनः शामिल होने पर आज वृंदावन के कांग्रेसजनों ने हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री तुलसी स्वामी जी, वृंदावन सेक्टर प्रभारी श्री प्रदीप गौतम 'राजा भैया' जी एवं वृंदावन प्रभारी श्री वीरेंद्र सिसोदिया जी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए पंडित श्याम सुंदर शर्मा जी का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:वृंदावन स्थित प्राचीन इमलीतला मंदिर का इतिहास और मान्यताएं

इस अवसर पर आयोजकों के अनुसार, करीब 20 महिलाओं एवं भाजपा से जुड़े लगभग 12 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कांग्रेसजनों ने संगठन को मजबूत करने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा आपसी सहयोग और सामाजिक सद्भाव के साथ आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ ब्राह्मण नेता श्री चन्द्रलाल मास्टर जी, श्री सत्यभान बाबू जी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री प्रमोद खंडेलवाल जी, श्री राम प्रकाश महंत जी, श्री आनंद बल्लभ गोस्वामी जी, श्री कृष्ण गोपाल शास्त्री जी, श्री नवल किशोर शर्मा जी, श्री संदीप अरोड़ा जी, श्री अवधेश गोस्वामी जी, श्री श्वेता गोस्वामी जी, श्री अशोक शर्मा जी, श्री श्याम कुमार निर्मल जी, श्री ब्रजेश गली वाले जी, श्री आलोक शर्मा सीमेंट वाले जी, श्री दामोदर स्वामी जी, श्री दमों स्वामी जी, श्री सीमा मोरवाल एवं श्री शशिकांत सारस्वत जी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष श्री महेश शर्मा जी, श्री राहुल शुक्ला जी, श्री कुलबदीप गौतम जी, श्री शिवम शर्मा जी, श्री जीतू सिसोदिया जी, श्री चन्द्रमोहन शर्मा 'पिटू पुजारी' जी, श्री गोविंद बघेल जी, श्री अश्विनी शर्मा जी, श्री सारुख खान जी, श्री सुमित मिश्रा जी, श्री डब्बन शर्मा जी एवं श्री कपिल शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कांग्रेसजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नए सदस्यों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा जनसेवा और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित श्याम सुंदर शर्मा जी का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।

इस खबर में

इस खबर को रेटिंग दें:
सौरभ जैन, ब्यूरो प्रमुख, MathuraNow

सौरभ जैन

ब्यूरो प्रमुख

सौरभ जैन - मथुरा नाउ से जुड़े हुए हैं और मथुरा-वृंदावन से संबंधित स्थानीय अपडेट, नागरिक विकास, ब्रज संस्कृति और क्षेत्रीय समाचारों पर कवरेज प्रदान करते हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

WhatsApp पर पाएं मथुरा की ताज़ा खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ और ज़रूरी स्थानीय अपडेट सीधे आपके मोबाइल पर

चैनल से जुड़ें