सामग्री पर जाएं
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ब्रेकिंग
छाता क्षेत्र में बुजुर्ग किसान से सरेराह हुई 2,13,740 रुपये की लूट मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पांच स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव पवन कुमार गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के मंडलाध्यक्ष नियुक्त मथुरा में ब्रजरज उत्सव की अवधि 5 नवंबर तक बढ़ाई गई अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने डॉ मनस्वी अग्रवाल को किया सम्मानित मथुरा: दिव्यांग प्रमाण पत्र और UDID कार्ड बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया फतेहपुर की 5 वर्षीय आर्या अग्रवाल को मिले कई राष्ट्रीय सम्मान वृंदावन स्थित प्राचीन इमलीतला मंदिर का इतिहास और मान्यताएं
ब्रज हेरिटेज मथुरा स्थानीय समाचार

मथुरा में ब्रजरज उत्सव की अवधि 5 नवंबर तक बढ़ाई गई

मथुरा में ब्रजरज उत्सव अब 5 नवंबर तक चलेगा। दुकानदारों और शिल्पकारों की मांग पर प्रशासन ने धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर मेले की अवधि तीन दिन बढ़ाई है।

शेयर करें:
मथुरा में ब्रजरज उत्सव की अवधि 5 नवंबर तक बढ़ाई गई
फोटो: मथुरा नाउ न्यूज़ डेस्क

मथुरा, 4 नवंबर, 2026: ब्रजरज उत्सव की अवधि दुकानदारों और शिल्पकारों की मांग पर तीन दिन बढ़ा दी गई है। धनतेरस और दीपावली पर खरीदारी की संभावनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में प्रदर्शनी, फूड कोर्ट और हस्तशिल्प सहित विभिन्न उत्पादों के स्टॉल 5 नवंबर तक संचालित होंगे।

परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र ने बताया कि 23 अक्टूबर से आयोजित ब्रजरज उत्सव में दुकानदारों और शिल्पकारों ने मेले की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया था। उनकी मांग और स्थानीय उत्पादों व हस्तशिल्प को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना शामिल है।

यह भी पढ़ें:मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पांच स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव

उत्सव के बाजार में करीब 150 दुकानें लगाई गई हैं। इनमें हिमाचल, कश्मीर, त्रिपुरा, राजस्थान, गुजरात और कर्नाटक सहित कई राज्यों के कारीगरों एवं उद्यमियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश की एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत तैयार वस्तुओं के साथ स्थानीय हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पाद भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ब्रज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के साथ लोककलाओं, संगीत और साहित्य को मंच दिया गया है। सोमवार को बैक स्टेज सिवलिंग्स के प्राची और राघव की प्रस्तुति ने विशेष प्रभाव छोड़ा। स्थानीय लोक कलाकारों और स्ट्रीट परफॉर्मर्स ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

उत्सव में गोकुल गांव की थीम, सेल्फी प्वाइंट, झूले, खादी के आधुनिक परिधान, सांझी कला और चित्रांकन भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र हैं। बाजार और सांस्कृतिक गतिविधियों के इस संगम के चलते ब्रजरज उत्सव अब 5 नवंबर तक लोगों के लिए खुला रहेगा।

इस खबर में

इस खबर को रेटिंग दें: 5 (1 रेटिंग)
स्पर्श अग्रवाल, रिपोर्टर, MathuraNow

स्पर्श अग्रवाल

रिपोर्टर

स्पर्श अग्रवाल एक विश्लेषणात्मक पत्रकार और मीडिया पेशेवर हैं, जो वर्तमान में समाचार नेटवर्क मथुरा नाउ के लिए क्षेत्रीय घटनाक्रम, सार्वजनिक नीति और व्यावसायिक रुझानों को कवर करते…

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

WhatsApp पर पाएं मथुरा की ताज़ा खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ और ज़रूरी स्थानीय अपडेट सीधे आपके मोबाइल पर

चैनल से जुड़ें