सामग्री पर जाएं
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ब्रेकिंग
छाता क्षेत्र में बुजुर्ग किसान से सरेराह हुई 2,13,740 रुपये की लूट मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पांच स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव पवन कुमार गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के मंडलाध्यक्ष नियुक्त मथुरा में ब्रजरज उत्सव की अवधि 5 नवंबर तक बढ़ाई गई अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने डॉ मनस्वी अग्रवाल को किया सम्मानित मथुरा: दिव्यांग प्रमाण पत्र और UDID कार्ड बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया फतेहपुर की 5 वर्षीय आर्या अग्रवाल को मिले कई राष्ट्रीय सम्मान वृंदावन स्थित प्राचीन इमलीतला मंदिर का इतिहास और मान्यताएं
अग्रवाल समाज फिरोजाबाद

फिरोजाबाद में महाराजा अग्रसेन और जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई

फिरोजाबाद में सपा कार्यालय में महाराजा अग्रसेन और जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई, जिसमें सतेंद्र जैन ‘सौली’ ने विचार रखे।

शेयर करें:
फिरोजाबाद में महाराजा अग्रसेन और जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई
फोटो: मथुरा नाउ न्यूज़ डेस्क

फिरोजाबाद, 13 अक्टूबर, 2026: सपा जिला कार्यालय, दवरई (फिरोजाबाद) के प्रांगण में भारतीय इतिहास के दो महान पुरोधाओं—महाराजा अग्रसेन जी और जननायक श्रद्धेय जयप्रकाश नारायण जी की पावन जयंती अत्यंत भव्यता और वैचारिक संकल्प के साथ मनाई गई।

सपा के राष्ट्रीय सचिव व प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सतेंद्र जैन ‘सौली’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। व्यूरो चीफ विनोद गर्ग ने कहा कि समानता की विचारधारा के सबसे बड़े प्रतीक थे महाराजा अग्रसेन।

यह भी पढ़ें:अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने डॉ मनस्वी अग्रवाल को किया सम्मानित

सतेंद्र जैन ‘सौली’ ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श समानता और समाजवाद का संदेश देते हैं। वे केवल एक समाज विशेष के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए समतामूलक समाज के सबसे बड़े प्रणेता थे। उन्होंने अपने राज्य में बाहर से आने वाले हर जरूरतमंद व्यक्ति को 'एक रुपया और एक ईंट' देने की परंपरा शुरू की थी, ताकि समाज के हर सक्षम व्यक्ति के सहयोग से गरीब का पक्का मकान बन सके और वह व्यक्ति अपना कारोबार खड़ा कर सके, जिससे समाज का हर अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति बराबरी का सर्वोच्च दर्जा हासिल कर सके।

सतेंद्र जैन ‘सौली’ ने कहा कि आज देश और समाज को महाराजा अग्रसेन और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचारों पर चलने की सबसे अधिक आवश्यकता है। जहाँ सामाजिक न्याय, बराबरी और हक़ की बात होती है, वही सच्चा समाजवाद होता है। इस वैचारिक जयंती समारोह के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य लोगों ने दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके दिखाए संघर्षशील रास्तों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

इस खबर में

इस खबर को रेटिंग दें:
विनोद गर्ग, ब्यूरो प्रमुख, MathuraNow

विनोद गर्ग

ब्यूरो प्रमुख

विनोद गर्ग एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में क्षेत्रीय समाचार नेटवर्क मथुरा नाउ में फिरोजाबाद ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। स्थानीय और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग में व्यापक…

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

WhatsApp पर पाएं मथुरा की ताज़ा खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ और ज़रूरी स्थानीय अपडेट सीधे आपके मोबाइल पर

चैनल से जुड़ें