सामग्री पर जाएं
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ब्रेकिंग
छाता क्षेत्र में बुजुर्ग किसान से सरेराह हुई 2,13,740 रुपये की लूट मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पांच स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव पवन कुमार गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के मंडलाध्यक्ष नियुक्त मथुरा में ब्रजरज उत्सव की अवधि 5 नवंबर तक बढ़ाई गई अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने डॉ मनस्वी अग्रवाल को किया सम्मानित मथुरा: दिव्यांग प्रमाण पत्र और UDID कार्ड बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया फतेहपुर की 5 वर्षीय आर्या अग्रवाल को मिले कई राष्ट्रीय सम्मान वृंदावन स्थित प्राचीन इमलीतला मंदिर का इतिहास और मान्यताएं
ब्रज हेरिटेज मथुरा स्थानीय समाचार

मथुरा में ब्रज रज उत्सव में सांझी कला और हस्तशिल्प का प्रदर्शन

मथुरा के रेलवे ग्राउंड में आयोजित ब्रज रज उत्सव में सांझी कला, लाइव पोर्ट्रेट और छात्रों द्वारा तैयार हस्तनिर्मित उत्पादों ने दर्शकों को आकर्षित किया है।

शेयर करें:
मथुरा में ब्रज रज उत्सव में सांझी कला और हस्तशिल्प का प्रदर्शन
तस्वीर: उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद

मथुरा, 1 नवंबर, 2026: मथुरा के धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में चल रहा ब्रज राज उत्सव स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस आयोजन में जीवंत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ ब्रज की पारंपरिक कलाओं और हस्तशिल्पों का आकर्षक प्रदर्शन किया जाता है, जो इस क्षेत्र की समृद्ध विरासत में रुचि रखने वाले लोगों को आकर्षित करता है।

सांझी कला की विरासत का संरक्षण

उत्सव में सांझी कला बनाने की विधि का प्रदर्शन कर लोगों को इस प्राचीन कला की बारीकियों और सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी तक इस पारंपरिक कला को पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें:मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पांच स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव

लाइव पोर्ट्रेट और रचनात्मक अभिव्यक्ति

गोकुल ग्राम में बलदेव पब्लिक स्कूल की कला शिक्षिका कु. प्रीति चौहान कैनवास पर भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी के चित्र उकेर रही हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। वहीं चित्रकार विपिन कुमार उत्सव में आने वाले लोगों के लाइव पोर्ट्रेट बना रहे हैं, जिसमें लोग रुचि दिखा रहे हैं।

छात्राओं द्वारा हस्तनिर्मित शिल्प

खजानी इंस्टीट्यूट तथा दक्ष एजुकेशन की प्रशिक्षित छात्राओं ने शिप्रा राठी की देखरेख में हस्तनिर्मित उत्पादों की स्टॉल लगाई है। यहाँ गाय के गोबर के दीपक, सजावटी झालर, खिलौने, ज्वेलरी, पगड़ी और बंदनवार बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

इस खबर में

इस खबर को रेटिंग दें:
सौरभ जैन, ब्यूरो प्रमुख, MathuraNow

सौरभ जैन

ब्यूरो प्रमुख

सौरभ जैन - मथुरा नाउ से जुड़े हुए हैं और मथुरा-वृंदावन से संबंधित स्थानीय अपडेट, नागरिक विकास, ब्रज संस्कृति और क्षेत्रीय समाचारों पर कवरेज प्रदान करते हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

WhatsApp पर पाएं मथुरा की ताज़ा खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ और ज़रूरी स्थानीय अपडेट सीधे आपके मोबाइल पर

चैनल से जुड़ें