सामग्री पर जाएं
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ब्रेकिंग
छाता क्षेत्र में बुजुर्ग किसान से सरेराह हुई 2,13,740 रुपये की लूट मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पांच स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव पवन कुमार गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के मंडलाध्यक्ष नियुक्त मथुरा में ब्रजरज उत्सव की अवधि 5 नवंबर तक बढ़ाई गई अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने डॉ मनस्वी अग्रवाल को किया सम्मानित मथुरा: दिव्यांग प्रमाण पत्र और UDID कार्ड बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया फतेहपुर की 5 वर्षीय आर्या अग्रवाल को मिले कई राष्ट्रीय सम्मान वृंदावन स्थित प्राचीन इमलीतला मंदिर का इतिहास और मान्यताएं
ब्रज हेरिटेज मथुरा स्थानीय समाचार

ब्रज रज उत्सव में देशभर के हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों की धूम

मथुरा के धौली प्याऊ रेलवे मैदान में आयोजित ब्रज रज उत्सव में देशभर के हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद और विभिन्न राज्यों के खानपान का आकर्षण देखने को मिल रहा है।

शेयर करें:
ब्रज रज उत्सव में देशभर के हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों की धूम
फोटो: मथुरा नाउ न्यूज़ डेस्क

मथुरा, 1 नवंबर, 2026: ब्रज रज उत्सव का बाजार इन दिनों ब्रजवासियों को खूब लुभा रहा है। शहर के धौली प्याऊ रेलवे मैदान में सजे इस बाजार में देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से आए हस्तशिल्पियों, कारीगरों और कारोबारियों द्वारा अपने पारंपरिक उत्पादों की दुकानें सजाई गई हैं। यहां देश के अलग-अलग हिस्सों की कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक एक ही स्थान पर देखने को मिल रही है।

बाजार में हिमाचल प्रदेश के हैंडलूम से बने शॉल, स्टोल और टोपी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। हिमाचल के पारंपरिक काठ-कुनी शैली के पुराने घरों की बनावट से प्रेरित नमूने भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। त्रिपुरा के बांस से तैयार लाइट लैंप, घरेलू सजावट के सामान और ज्वेलरी की भी खूब मांग है। पंजाब की लेडीज जूतियां, कश्मीर के शॉल, सूट और साड़ियां, कोलकाता की कॉटन साड़ियां, राजस्थान की पारंपरिक लेडीज जूतियां, गुजरात के हैंडलूम उत्पाद, प्रयागराज की खादी जैकेट और अलीगढ़ की महिलाओं की कुर्तियां भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

यह भी पढ़ें:मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पांच स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव

हस्तशिल्प की विविधता भी बाजार का खास आकर्षण है। मैनपुरी की लकड़ी पर तारकशी को लेकर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राजकुमार की कारीगरी खूब पसंद आ रही है। भदोही के कालीन, कर्नाटक के मैसूर की लकड़ी से बनी 3D तस्वीरें और अमेठी के लेदर से बने होम डेकोरेशन के उत्पाद भी लोगों को भा रहे हैं। सहारनपुर का एंटीक फर्नीचर भी खास चर्चा में है, जिसमें राजवाड़ा सोफा, राजमहल के कोने, साइड सजावट के लिए तैयार फर्नीचर और झूले शामिल हैं। गाजीपुर से आए जूट के एंटीक डेकोरेशन उत्पादों के साथ महिलाओं से जुड़ी उपयोगी वस्तुएं और रसोई के पारंपरिक सामान भी उपलब्ध हैं।

खानपान और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की भी खूब रौनक है। मुजफ्फरनगर का अनेक प्रकार का गुड़, बीकानेर के राजस्थानी 56 प्रकार के अचार और केरल का ड्राई फ्रूट हलवा और नमकीन तथा अन्य खाद्य उत्पाद लोगों को लुभा रहे हैं। इस तरह ब्रज रज उत्सव का बाजार खरीदारी के साथ देशभर की लोककला, हस्तशिल्प, खानपान और पारंपरिक जीवनशैली से परिचित होने का अवसर भी दे रहा है।

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र का कहना है कि ब्रज रज उत्सव का बाजार देश की विविध लोककलाओं, हस्तशिल्प और पारंपरिक उत्पादों को एक मंच प्रदान कर रहा है। इसमें हिमाचल, कश्मीर, त्रिपुरा, राजस्थान, गुजरात, केरल सहित देश के विभिन्न राज्यों के उत्पाद लेकर कारीगर और व्यापारी आए हैं। इसका उद्देश्य ब्रजवासियों को एक ही स्थान पर देशभर की कला, संस्कृति और पारंपरिक उत्पादों से परिचित कराना है। साथ ही स्थानीय और पारंपरिक कारीगरों को अपने हुनर के प्रदर्शन और कारोबार के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना उत्सव की प्राथमिकता है, जिसमें सरकार की खादी सहित स्वदेशी सामान को प्रोत्साहित करने के प्रयासों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस खबर में

इस खबर को रेटिंग दें:
स्पर्श अग्रवाल, रिपोर्टर, MathuraNow

स्पर्श अग्रवाल

रिपोर्टर

स्पर्श अग्रवाल एक विश्लेषणात्मक पत्रकार और मीडिया पेशेवर हैं, जो वर्तमान में समाचार नेटवर्क मथुरा नाउ के लिए क्षेत्रीय घटनाक्रम, सार्वजनिक नीति और व्यावसायिक रुझानों को कवर करते…

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

WhatsApp पर पाएं मथुरा की ताज़ा खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ और ज़रूरी स्थानीय अपडेट सीधे आपके मोबाइल पर

चैनल से जुड़ें