सामग्री पर जाएं
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ब्रेकिंग
छाता क्षेत्र में बुजुर्ग किसान से सरेराह हुई 2,13,740 रुपये की लूट मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पांच स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव पवन कुमार गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के मंडलाध्यक्ष नियुक्त मथुरा में ब्रजरज उत्सव की अवधि 5 नवंबर तक बढ़ाई गई अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने डॉ मनस्वी अग्रवाल को किया सम्मानित मथुरा: दिव्यांग प्रमाण पत्र और UDID कार्ड बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया फतेहपुर की 5 वर्षीय आर्या अग्रवाल को मिले कई राष्ट्रीय सम्मान वृंदावन स्थित प्राचीन इमलीतला मंदिर का इतिहास और मान्यताएं
व्यवसायिक बाजार फिरोजाबाद

फ़िरोज़ाबाद: 0.4% UPI MDR टैक्स के विरोध में व्यापारी, बोले – उत्पीड़न स्वीकार नहीं

फीरोजाबाद में यूपीआई पर 0.4% एमडीआर टैक्स के विरोध में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

शेयर करें:
फ़िरोज़ाबाद: 0.4% UPI MDR टैक्स के विरोध में व्यापारी, बोले – उत्पीड़न स्वीकार नहीं

फीरोजाबाद, 13 अक्टूबर, 2026: फीरोजाबाद में प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर सदर बाजार स्थित घंटाघर चौराहे के पास जिला अध्यक्ष पंडित रविंद्र लाल तिवारी जी के सानिध्य में और महानगर अध्यक्ष डॉक्टर सुनील अग्रवाल जी के नेतृत्व में यूपीआई पर लगाए गए 0.4% एमडीआर टैक्स के विरोध में एक विशाल धरना प्रदर्शन किया गया।

आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार पांडे जी के माध्यम से सौंपा गया। साथ ही स्थानीय स्तर की समस्याओं का लिखित ज्ञापन भी सिटी मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार पांडे जी को दिया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री जी को संबोधित एक ज्ञापन स्थानीय सांसद अक्षय यादव जी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि सतेन्द्र कुमार सोली जी को दिया गया।

यह भी पढ़ें:अनाज मंडी में धान की रिकॉर्ड आवक, मंडी में लग रहा जाम

ज्ञापन में दीपावली को देखते हुए सभी बाजारों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था और कूड़े की गाड़ियों द्वारा सुबह 10 बजे तक कूड़ा उठाने की मांग की गई ताकि जाम न लगे। व्यापारियों ने मांग की कि मंदी के दौर को देखते हुए दिवाली के दौरान बाजारों में जीएसटी छापेमारी, खाद्य पदार्थों की दुकानों पर कार्यवाही और वाट माप विभाग द्वारा कोई भी कार्यवाही न की जाए।

त्योहार को देखते हुए धनतेरस से भाई दूज तक 5 दिनों के लिए बाजारों में ऑटो और भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित करने की मांग की गई। नगर निगम एवं जिलाधिकारी से घंटाघर बनवाने की कार्यवाही को कोर्ट में मजबूती से रखकर जल्द बनवाने का आग्रह किया गया। साथ ही दीपावली पर बाजारों में भीड़ को देखते हुए चौराहों पर पुलिस जवानों की समुचित व्यवस्था की मांग की गई।

नवदुर्गा पूजा महोत्सव पर सड़कों की साफ-सफाई, पेचवर्क और स्ट्रीट लाइट ठीक कराने तथा जहां आवश्यकता हो वहां पर्याप्त लाइट की व्यवस्था करने की मांग की गई। इन सभी स्थानीय समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर कार्यवाही करने का आग्रह किया गया।

धरना प्रदर्शन में डॉक्टर सुनील अग्रवाल जी, कौशल किशोर उपाध्याय जी, अलकार चौधरी, संजय गुप्ता, रामबाबू झा, अर्जेश उपाध्याय, पवन दीक्षित, दिनेश यादव, विजय भवानी, भानु उपाध्याय जी, नवीन उपाध्याय जी, राजपाल यादव जी, गौरव जैन जी, प्रभाकर वर्मा जी, इनाम सिंह, प्रताप प्रजापति जी, राधा मोहन शर्मा जी, गोपाल शर्मा जी, राकेश बाबू शर्मा जी, सुनील जैन जी, राजकुमार सिंह जी, मेहताब कुरैशी, उस्मान खान साहब, प्रमोद ओझा जी, अनवर सिंह यादव जी, संजीव यादव जी, हिमेश वर्मा जी, निखिल गुप्ता जी, जाकिर पहलवान जी, साजिद कुरैशी जी, आकाश शर्मा जी, दीपक गुप्ता जी, शांति प्रसाद अग्रवाल जी, इंद्रजीत सिंह, मनीष अग्रवाल मोनू जी, शाहिद, राजेश दुबे आदर्श, शांति प्रसाद अग्रवाल, रामगोपाल, रजनीश यादव, हिमेश वर्मा, सुफियान कुरैशी, बृजमोहन शर्मा, धर्मेंद्र यादव, जोगेंद्र सिंह यादव, दिनेश कुमार सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।

इस खबर में

इस खबर को रेटिंग दें: 5 (1 रेटिंग)
विनोद गर्ग, ब्यूरो प्रमुख, MathuraNow

विनोद गर्ग

ब्यूरो प्रमुख

विनोद गर्ग एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में क्षेत्रीय समाचार नेटवर्क मथुरा नाउ में फिरोजाबाद ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। स्थानीय और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग में व्यापक…

आज का मथुरा मंडी भाव भाव दिनांक: 5 नवंबर 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

WhatsApp पर पाएं मथुरा की ताज़ा खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ और ज़रूरी स्थानीय अपडेट सीधे आपके मोबाइल पर

चैनल से जुड़ें