सामग्री पर जाएं
शनिवार, 7 नवंबर 2026
ब्रेकिंग
महापौर के कार्यालय न पहुंचने से मथुरा-वृंदावन नगर निगम में हंगामा डीएम ने किया पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव छाता क्षेत्र में बुजुर्ग किसान से सरेराह हुई 2,13,740 रुपये की लूट मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पांच स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव पवन कुमार गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के मंडलाध्यक्ष नियुक्त मथुरा में ब्रजरज उत्सव की अवधि 5 नवंबर तक बढ़ाई गई अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने डॉ मनस्वी अग्रवाल को किया सम्मानित मथुरा: दिव्यांग प्रमाण पत्र और UDID कार्ड बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया
व्यवसायिक बाजार कोसीकलाँ

अनाज मंडी में धान की रिकॉर्ड आवक, मंडी में लग रहा जाम

कोसीकलां अनाज मंडी में 2026-27 सीजन में 13253.81 क्विंटल धान की आवक हुई है। सरकारी केंद्रों पर सन्नाटा है और निजी आढ़तों पर जाम की स्थिति बनी हुई है।

शेयर करें:
अनाज मंडी में धान की रिकॉर्ड आवक, मंडी में लग रहा जाम
फोटो: मथुरा नाउ न्यूज़ डेस्क

कोसीकलां (मथुरा), 1 नवंबर, 2026: कृषि अनाज मंडी में इस बार धान की बंपर आवक ने पिछले वर्षों के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। चालू सीजन 2026-27 में अब तक कुल 13253.81 क्विंटल धान की खरीद दर्ज की गई है, जो पिछले सीजन 2025-26 के 11807.42 क्विंटल के मुकाबले करीब 1.25 लाख किलो अधिक है।

बेहतर पैदावार के चलते किसान बड़ी संख्या में अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। निजी आढ़तों पर धान बेचने के लिए किसानों की भारी भीड़ लगी है जबकि सरकारी क्रय केंद्र पूरी तरह खाली पड़े हैं और किसान सरकारी केंद्रों के बजाय निजी व्यापारियों को धान बेचना अधिक पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:डीएम ने किया पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

मंडी में धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जिसके चलते मंडी परिसर के साथ आसपास के प्रमुख रास्तों पर भी जाम की स्थिति बनी हुई है। वाहनों के दबाव के कारण फल-सब्जी आढ़तियों व अन्य व्यापारियों को अपना माल बाहर निकालने तथा उनको उनके गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

धान की रिकॉर्ड आवक को देखते हुए अखिल भारतीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों एवं किसानों ने प्रशासन से तौल और उठान व्यवस्था में तेजी लाने की मांग की है। aaj ka mandi hav dekhain

कोसीकलां मंडी सचिव उमेश कुमार ने बताया कि जाम की समस्या से निपटने और मंडी की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसानों और व्यापारियों को परेशानी का सामना नही करना पड़े।

इस खबर में

इस खबर को रेटिंग दें:
आज का मथुरा मंडी भाव भाव दिनांक: 6 नवंबर 2026
ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

WhatsApp पर पाएं मथुरा की ताज़ा खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ और ज़रूरी स्थानीय अपडेट सीधे आपके मोबाइल पर

चैनल से जुड़ें