सामग्री पर जाएं
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ब्रेकिंग
छाता क्षेत्र में बुजुर्ग किसान से सरेराह हुई 2,13,740 रुपये की लूट मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पांच स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव पवन कुमार गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के मंडलाध्यक्ष नियुक्त मथुरा में ब्रजरज उत्सव की अवधि 5 नवंबर तक बढ़ाई गई अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने डॉ मनस्वी अग्रवाल को किया सम्मानित मथुरा: दिव्यांग प्रमाण पत्र और UDID कार्ड बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया फतेहपुर की 5 वर्षीय आर्या अग्रवाल को मिले कई राष्ट्रीय सम्मान वृंदावन स्थित प्राचीन इमलीतला मंदिर का इतिहास और मान्यताएं
मथुरा स्थानीय समाचार धर्म और आध्यात्मिकता

मथुरा में आज निकलेगी भव्य राम बारात, रामलीला सभा के प्रधानमंत्री मूलचंद गर्ग ने ब्रजवासियों को दिया निमंत्रण

मथुरा में आज, 11 अक्टूबर को भव्य राम बारात निकलेगी, जिसमें 90 से 100 आकर्षण रहेंगे। रामलीला सभा के प्रधानमंत्री मूलचंद गर्ग ने सभी को आमंत्रित किया।

शेयर करें:
मथुरा में आज निकलेगी भव्य राम बारात, रामलीला सभा के प्रधानमंत्री मूलचंद गर्ग ने ब्रजवासियों को दिया निमंत्रण
फोटो: मथुरा नाउ न्यूज़ डेस्क

मथुरा, 11 अक्टूबर, 2026: भगवान श्री कृष्ण की नगरी मथुरा आज राममय नजर आएगी। भगवान श्री राम की भव्य राम बारात आज, 11 अक्टूबर को निकाली जाएगी और तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। यह जानकारी रामलीला सभा कमेटी के प्रधानमंत्री मूलचंद गर्ग ने दी। रामलीला सभा के तत्वावधान में प्रतिवर्ष होने वाला 21 दिवसीय रामलीला महोत्सव 3 अक्टूबर से प्रारंभ हो चुका है।

बैंड, अखाड़े और आकर्षण

गर्ग ने बताया कि इस बार राम बारात में विशेष आकर्षण के लिए विभिन्न स्थानों के विश्व प्रसिद्ध बैंडों को शामिल किया गया है। अखाड़ों की भव्यता दर्शनीय होगी और कई महत्वपूर्ण अखाड़े इसमें भाग ले रहे हैं। जबलपुर का विश्व स्तरीय 'श्याम बैंड', ग्वालियर से बैंड और अन्य स्थानों से भी बैंड आ रहे हैं। नासिक का ओरिजिनल ढोल मुंबई से आ रहा है। पूरी टीम और पदाधिकारी बारात को बहुत ही भव्य रूप से सजाने में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें:मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पांच स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव

बारात की भव्यता के बारे में गर्ग ने बताया कि इस बार 60 से अधिक झांकियों को शामिल किया गया है। 7 से 8 अखाड़े, करीब 10 बैंड और 3-4 रोड शो बारात का हिस्सा होंगे। कुल मिलाकर लगभग 90 से 100 आकर्षण रहेंगे, जो मथुरा के साथ-साथ बाहर से भी देखने को मिलेंगे।

भरतपुर गेट पर जनकपुरी

भरतपुर गेट पर जनकपुरी का भव्य निर्माण चल रहा है, जहां पिछले एक हफ्ते से लगातार कोलकाता के कारीगर विश्व स्तरीय पंडाल सजा रहे हैं। इसी पंडाल में श्री राम और जानकी जी का विवाह उत्सव संपन्न होगा।

पूरे बाजार को पहली बार दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है और जगह-जगह स्वागत की व्यवस्था की गई है। इस बार सुरेश चंद अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट का भी विशेष योगदान रामलीला सभा को मिल रहा है। गर्ग ने सभी धर्मप्रेमी जनता से सादर अनुरोध किया है कि वे इस भव्यतम आयोजन में भाग लेकर पुण्य के भागी बनें तथा रामलीला सभा और सभी का उत्साहवर्धन करें।

बारात का समय और मार्ग

कार्यक्रम के बारे में बताते हुए गर्ग ने कहा कि बारात आज सायंकाल 6:00 बजे बाटी वाली कुंज से निकलेगी। वहां ठाकुर जी, विश्वामित्र जी और दशरथ जी के साथ विराजमान होंगे और वहीं से बारात का अवलोकन करने के बाद पूरी बारात आगे बढ़ेगी। बारात में अंत में सभी लोग घोड़ों और रथों पर सवार होकर साज-सज्जा के साथ चलेंगे।

बारात बाटी वाली कुंज, वृंदावन दरवाजा से प्रारंभ होकर चौक बाजार, स्वामी घाट, छत्ता बाजार, होली गेट और कोतवाली रोड होते हुए भरतपुर गेट पहुंचेगी। भरतपुर गेट पर बनी भव्य जनकपुरी में विवाह का कार्यक्रम संपन्न होगा।

इसके बाद जानकी जी को विदा कराते हुए रथ में सवार होकर घीया मंडी, चौक बाजार, मंडी रामदास और डीग गेट होते हुए श्री कृष्ण जन्मस्थान पहुंचेंगे। जन्मस्थान पर जानकी जी सहित सभी की भव्य आरती होगी और इस पूरे आयोजन में लगभग सुबह के 5:00 बज जाएंगे।

आयोजन को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी तरह कर ली गई हैं, ताकि भगवान श्री राम की बारात देखने पहुंचने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस खबर में

इस खबर को रेटिंग दें: 5 (2 रेटिंग)
स्पर्श अग्रवाल, रिपोर्टर, MathuraNow

स्पर्श अग्रवाल

रिपोर्टर

स्पर्श अग्रवाल एक विश्लेषणात्मक पत्रकार और मीडिया पेशेवर हैं, जो वर्तमान में समाचार नेटवर्क मथुरा नाउ के लिए क्षेत्रीय घटनाक्रम, सार्वजनिक नीति और व्यावसायिक रुझानों को कवर करते…

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

WhatsApp पर पाएं मथुरा की ताज़ा खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ और ज़रूरी स्थानीय अपडेट सीधे आपके मोबाइल पर

चैनल से जुड़ें