2 नवंबर 2026 से यातायात माह का शुभारंभ, नियम तोड़ने पर होगी कार्यवाही
मथुरा में दो नवंबर से यातायात माह का शुभारंभ होगा। यातायात पुलिस ने भूतेश्वर चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे।

मथुरा, 1 नवंबर, 2026: शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दो नवंबर सोमवार से यातायात माह का शुभारंभ होने जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले इस विशेष अभियान को लेकर यातायात पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
शनिवार को भूतेश्वर चौराहे के समीप ट्रैफिक पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी और हेलमेट पहनने व सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरूक किया।
यह भी पढ़ें:
वार्ड पार्षद लक्ष्मण सैनी ने अमकारपुर मोक्षधाम में टिन की छत और कुर्सी लगाने की मांग की।यातायात उपनिरीक्षक शौर्य कुमार ने बताया कि जनपद की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से दो नवंबर से एक माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान का शुभारंभ धौली प्याऊ स्थित रेलवे मैदान से किया जाएगा।
अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हलचल मची रही।
इस खबर में
मुकेश कुमार गुप्ता
रिपोर्टरMathura
WhatsApp पर पाएं मथुरा की ताज़ा खबरें
ब्रेकिंग न्यूज़ और ज़रूरी स्थानीय अपडेट सीधे आपके मोबाइल पर
चैनल से जुड़ें