सामग्री पर जाएं
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ब्रेकिंग
छाता क्षेत्र में बुजुर्ग किसान से सरेराह हुई 2,13,740 रुपये की लूट मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पांच स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव पवन कुमार गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के मंडलाध्यक्ष नियुक्त मथुरा में ब्रजरज उत्सव की अवधि 5 नवंबर तक बढ़ाई गई अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने डॉ मनस्वी अग्रवाल को किया सम्मानित मथुरा: दिव्यांग प्रमाण पत्र और UDID कार्ड बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया फतेहपुर की 5 वर्षीय आर्या अग्रवाल को मिले कई राष्ट्रीय सम्मान वृंदावन स्थित प्राचीन इमलीतला मंदिर का इतिहास और मान्यताएं
अपराध समाचार

मथुरा में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार

मथुरा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में हाईवे थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, एक आरोपी के पैर में गोली लगी है।

शेयर करें:
मथुरा में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार
फोटो: मथुरा नाउ न्यूज़ डेस्क

मथुरा, 1 अक्टूबर, 2026: प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को हाईवे थाना पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार 30 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 4:27 बजे सूचना मिली कि हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपी सलेमपुर से महोली की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें:मथुरा के एक इलाके में पड़ोसियों द्वारा कथित हमले के बाद एक महिला के सिर में चोट आई।

पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने पर जवाबी कार्रवाई में महोली निवासी मनोज (40) के दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं फर्रुखाबाद के अमृतपुर के मूल निवासी और हाल महोली में रह रहे कंचन (29) को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।

घायल मनोज को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्रॉपर्टी डीलर रोहताश को बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 की रात पहले लाठी-डंडों से पीटा गया था और बाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सीओ प्रवीण तिवारी ने बताया है कि पुलिस मुख्य आरोपी विकास उर्फ विशाल समेत छह अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

इस खबर में

इस खबर को रेटिंग दें:
सौरभ जैन, ब्यूरो प्रमुख, MathuraNow

सौरभ जैन

ब्यूरो प्रमुख

सौरभ जैन - मथुरा नाउ से जुड़े हुए हैं और मथुरा-वृंदावन से संबंधित स्थानीय अपडेट, नागरिक विकास, ब्रज संस्कृति और क्षेत्रीय समाचारों पर कवरेज प्रदान करते हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

WhatsApp पर पाएं मथुरा की ताज़ा खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ और ज़रूरी स्थानीय अपडेट सीधे आपके मोबाइल पर

चैनल से जुड़ें