सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026
ब्रेकिंग
क्या बेटी की शादी व्यापार और समाज के बीच नई साझेदारी बन सकती है? फिरोजाबाद: भारतीय किसान यूनियन ने नई कार्यकारिणी घोषित की, फैक्ट्रियों के घेराव की चेतावनी फिरोजाबाद में नाले में गिरी पुलिसकर्मी की बाइक, मथुरा निवासी सिपाही गंभीर घायल परिवार ने पिलुआ सादिकपुर में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मथुरा में डिवाइडर से टकराई कार, चालक सुरक्षित मथुरा और वृंदावन में आयकर विभाग की छापेमारी मथुरा में 224 उच्च जोखिम वाले गांवों में टीबी की जांच यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट पुल पर चलती बस में लगी आग
मथुरा स्थानीय समाचार

मथुरा में डिवाइडर से टकराई कार, चालक सुरक्षित

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर 50 मीटर तक घिसटी, एयरबैग खुलने से चालक अंकित बाल-बाल बचा।

शेयर करें:
मथुरा में डिवाइडर से टकराई कार, चालक सुरक्षित
फोटो: मथुरानाउ न्यूज़ डेस्क

मथुरा, 13 नवंबर, 2026: जनपद में थाना जमुनापार क्षेत्र के दूधाधारी फाटक के पास शुक्रवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। कार मथुरा राया रोड से गुजर रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के अगले दोनों पहिए और धुरा तक निकल गए और कार करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।

कार में सवार चालक अंकित पुत्र ओमवीर निवासी इगलास जिला अलीगढ़ एयरबैग खुलने के कारण बाल-बाल बच गए। इस भीषण टक्कर के बावजूद चालक को कोई चोट नहीं आई, हालांकि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे में किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है।

हादसे का दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पानीगांव चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटवाया और बाधित यातायात को सुचारू कराया।

इस खबर में

इस खबर को रेटिंग दें:
सौरभ जैन, ब्यूरो प्रमुख, MathuraNow

सौरभ जैन

ब्यूरो प्रमुख

सौरभ जैन - मथुरा नाउ से जुड़े हुए हैं और मथुरा-वृंदावन से संबंधित स्थानीय अपडेट, नागरिक विकास, ब्रज संस्कृति और क्षेत्रीय समाचारों पर कवरेज प्रदान करते हैं।

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

WhatsApp पर पाएं मथुरा की ताज़ा खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ और ज़रूरी स्थानीय अपडेट सीधे आपके मोबाइल पर

चैनल से जुड़ें