सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026
ब्रेकिंग
क्या बेटी की शादी व्यापार और समाज के बीच नई साझेदारी बन सकती है? फिरोजाबाद: भारतीय किसान यूनियन ने नई कार्यकारिणी घोषित की, फैक्ट्रियों के घेराव की चेतावनी फिरोजाबाद में नाले में गिरी पुलिसकर्मी की बाइक, मथुरा निवासी सिपाही गंभीर घायल परिवार ने पिलुआ सादिकपुर में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मथुरा में डिवाइडर से टकराई कार, चालक सुरक्षित मथुरा और वृंदावन में आयकर विभाग की छापेमारी मथुरा में 224 उच्च जोखिम वाले गांवों में टीबी की जांच यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट पुल पर चलती बस में लगी आग
फिरोजाबाद मथुरा स्थानीय समाचार

फिरोजाबाद में नाले में गिरी पुलिसकर्मी की बाइक, मथुरा निवासी सिपाही गंभीर घायल

फिरोजाबाद में पुलिस लाइन के सामने नाले में बाइक गिरने से मथुरा निवासी सिपाही धर्मवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शेयर करें:
फिरोजाबाद में नाले में गिरी पुलिसकर्मी की बाइक, मथुरा निवासी सिपाही गंभीर घायल
फोटो: मथुरा नाउ न्यूज़ डेस्क

फिरोजाबाद, 15 नवंबर, 2026: जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन के सामने विजयपुरा चौराहे पर शुक्रवार दोपहर बाइक सवार एक पुलिसकर्मी नाले में गिर गया। मथुरा निवासी सिपाही धर्मवीर सिंह विजयपुरा चौराहे पर किराये के मकान में रहकर फिरोजाबाद में ड्यूटी कर रहे थे।

शुक्रवार दोपहर सिपाही धर्मवीर सिंह अपने आवास पर खाना खाने के बाद बाइक से किसी काम के लिए निकले थे। मकान के सामने बने नाले को पार करते समय वे अचानक बाइक सहित नाले में जा गिरे। इस दौरान वे बाइक के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:फिरोजाबाद में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों के लिए विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

हादसा देखकर आसपास मौजूद राहगीर मदद के लिए दौड़े। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाइक हटाकर सिपाही को नाले से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घायल सिपाही धर्मवीर सिंह को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस खबर में

इस खबर को रेटिंग दें:
विनोद गर्ग, ब्यूरो प्रमुख, MathuraNow

विनोद गर्ग

ब्यूरो प्रमुख

विनोद गर्ग एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में क्षेत्रीय समाचार नेटवर्क मथुरा नाउ में फिरोजाबाद ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। स्थानीय और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग में व्यापक…

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

WhatsApp पर पाएं मथुरा की ताज़ा खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ और ज़रूरी स्थानीय अपडेट सीधे आपके मोबाइल पर

चैनल से जुड़ें