फिरोजाबाद: भारतीय किसान यूनियन ने नई कार्यकारिणी घोषित की, फैक्ट्रियों के घेराव की चेतावनी
फिरोजाबाद में भारतीय किसान यूनियन ने नई कार्यकारिणी घोषित की। मजदूरों की मजदूरी और फैक्ट्रियों के घेराव को लेकर दी चेतावनी।

फिरोजाबाद, 15 नवंबर, 2026: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष ने आज प्रेस वार्ता कर नई जिला कार्यकारिणी का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने मजदूरों और किसानों के मुद्दों पर बयान दिया।
जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य हमेशा धरातल पर आकर लोगों की समस्या का समाधान कराना रहा है। पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने पर उन्होंने कहा कि उसमें कई ऐसे लोग थे जो धरातल पर नहीं आते थे, इसलिए उसे भंग करना पड़ा। नई टीम में 20 प्रतिशत पुराने और 80 प्रतिशत नए चेहरों को शामिल किया गया है जो जमीन पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे कार्य को देखकर युवा जागरूक हुआ है और भारी संख्या में नए पदाधिकारी बनाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन जयंती के दौरान शहीद नीरज अग्रवाल का सम्मान करने का आग्रह कियाफैक्ट्री मजदूरों की मजदूरी के आरोप
जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मजदूरों की मजदूरी 780 रुपये तय की है, जो हर मजदूर को मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि फिरोजाबाद की फैक्ट्रियों में मजदूरों को 250 से 300 रुपये ही दिए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि बीच का 500 रुपये का पैसा कौन खा रहा है और कहा कि इसकी हम जांच कराएंगे।
आगामी प्रदर्शन और मांगें
जिलाध्यक्ष ने कहा कि फैक्ट्रियों में DAP की समस्या के साथ-साथ मजदूरों से 8, 9 और 10 घंटे तक काम कराने का मुद्दा भी उठाया जाएगा। जल्द ही जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर फैक्ट्रियों का घेराव किया जाएगा। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 500 मजदूरों के साथ बड़ा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
इस खबर में

विनोद गर्ग
ब्यूरो प्रमुख
विनोद गर्ग एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में क्षेत्रीय समाचार नेटवर्क मथुरा नाउ में फिरोजाबाद ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। स्थानीय और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग में व्यापक…
WhatsApp पर पाएं मथुरा की ताज़ा खबरें
ब्रेकिंग न्यूज़ और ज़रूरी स्थानीय अपडेट सीधे आपके मोबाइल पर
चैनल से जुड़ें