सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026
ब्रेकिंग
क्या बेटी की शादी व्यापार और समाज के बीच नई साझेदारी बन सकती है? फिरोजाबाद: भारतीय किसान यूनियन ने नई कार्यकारिणी घोषित की, फैक्ट्रियों के घेराव की चेतावनी फिरोजाबाद में नाले में गिरी पुलिसकर्मी की बाइक, मथुरा निवासी सिपाही गंभीर घायल परिवार ने पिलुआ सादिकपुर में घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मथुरा में डिवाइडर से टकराई कार, चालक सुरक्षित मथुरा और वृंदावन में आयकर विभाग की छापेमारी मथुरा में 224 उच्च जोखिम वाले गांवों में टीबी की जांच यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट पुल पर चलती बस में लगी आग
मथुरा स्थानीय समाचार Raya

यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट पुल पर चलती बस में लगी आग

यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट पुल पर शनिवार देर रात एक बस में आग लग गई। बस में सवार 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, कोई जनहानि नहीं हुई।

शेयर करें:
यमुना एक्सप्रेस-वे के राया कट पुल पर चलती बस में लगी आग
फोटो: मथुरा नाउ न्यूज़ डेस्क

राया, 15 नवंबर, 2026: कस्बा राया में शनिवार देर रात 14 नवंबर, 2026 को यमुना एक्सप्रेस-वे कट पुल पर चलती ट्रेवल्स बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि यात्रियों का हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब डेढ़ बजे पीआरवी को राया कट पुल के ऊपर बस में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी महावन संजीव कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग को सूचना देकर अग्निशमन गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया।

यह भी पढ़ें:मथुरा पुलिस ने राया में बलात्कार के मामले में वांछित व्यक्ति को गिरफ्तार किया

दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। बस चालक जितेंद्र पुत्र मोहनलाल निवासी नौगांव जिला छतरपुर मध्य प्रदेश दिल्ली के कश्मीरी गेट से करीब 40 यात्रियों को लेकर छतरपुर जा रहा था। बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

सभी 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उनका सामान आग में जलकर खाक हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस खबर में

इस खबर को रेटिंग दें:
समाचार डेस्क, संपादक, MathuraNow

समाचार डेस्क

संपादक

मथुरा नाउ न्यूज़ डेस्क, मथुरा नाउ की आधिकारिक संपादकीय टीम है, जो मथुरा-वृंदावन से संबंधित स्थानीय समाचार, ब्रज संस्कृति, मंदिर संबंधी मामले, नागरिक विकास, आध्यात्मिकता, त्योहार…

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

WhatsApp पर पाएं मथुरा की ताज़ा खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ और ज़रूरी स्थानीय अपडेट सीधे आपके मोबाइल पर

चैनल से जुड़ें