आचार्य विमल सागर महाराज की 111वीं जयंती पर क्षमावाणी समारोह आयोजित
फीरोजाबाद में जैन दिगंबर युवा संघर्ष समिति द्वारा आचार्य विमल सागर महाराज की 111वीं जयंती पर क्षमावाणी समारोह और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया

फिरोजाबाद , 13 अक्टूबर, 2026: जैन दिगंबर युवा संघर्ष समिति ने रविवार, 11 अक्टूबर, 2026 को फिरोजाबाद के वर्धमान पैलेस में क्षमावाणी उत्सव का आयोजन किया। यह आयोजन दशलक्षण महापर्व के समापन के बाद आचार्य विमल सागर महाराज की 111वीं जयंती के औपचारिक स्मरणोत्सव के रूप में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और योगदानकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए एक पुरस्कार समारोह भी आयोजित किया गया।
संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप मित्तल एडवोकेट व संस्थापक महामंत्री संजय जैन पीआरओ ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि विधायक मनीष असीजा, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय जैन, एमडी जैन कॉलेज आगरा के अर्थमंत्री पुष्पेंद्र जैन, गौरव अतिथि संजीव जैन, विशिष्ट अतिथि विजय जैन एडवोकेट, संभव प्रकाश जैन व शोभित जैन मंचासीन रहे। मंच उद्घाटन अशोक जैन व अभिषेक जैन तुलसी विहार ने किया। ध्वजारोहण पवन जैन राजू डेको, महावीर स्वामी चित्र अनावरण प्रवीन जैन कांच, आचार्य विमल सागर के चित्र अनावरण अजय जैन एडवोकेट, माँ सरस्वती चित्र अनावरण राजेश जैन विधानाचार्य व दीप प्रज्वलन संजीव कांत संजू ने किया। मंगलाचरण रमेश जैन वर्धमान ने किया व अध्यक्षता अनुज जैन तुलसी ने की।
यह भी पढ़ें:
अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन जयंती के दौरान शहीद नीरज अग्रवाल का सम्मान करने का आग्रह कियामुख्य अतिथि विधायक मनीष असीजा ने कहा कि क्षमाशील व्यक्ति ही जीवन में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने प्राचार्य नरेंद्र प्रकाश जैन व मक्खन लाल पाराशर को याद करते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही वे यहाँ तक पहुंचे हैं। संरक्षक अतिथि अनूप चंद जैन एडवोकेट व राजेंद्र प्रसाद जैन राजू ने कहा कि क्षमा करने की नहीं, धारण करने की चीज है और यह जीवन का आधार है।
मुख्य वक्ता कल्पना राजौरिया ने कहा कि क्षमावाणी पर्व मन की सफाई के लिए उसी तरह आता है जैसे दीपावली पर घर की सफाई की जाती है। यह हमें अहिंसा की ओर चलना सिखाता है। हास्य कवि लटूरी लट्ठ ने अपनी रचनाओं से विश्व मैत्री का संदेश दिया। कवि विष्णु उपाध्याय ने ओज की कविता पढ़ते हुए अपनी बात रखी।
संस्था द्वारा शिकोहाबाद समय साप्ताहिक के ब्यूरो चीफ विनोद गर्ग को शॉल, माला व प्रशस्ति पत्र तथा नगर संवाददाता प्रवीन शर्मा को पीत दुपट्टा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में सुशील जैन, रजनीकांत जैन, विमल जैन हीपोलीन, संजय जैन एटा, श्याम सुंदर जैन व ललित रपरिया को भी सम्मानित किया गया। संचालन संजय जैन पीआरओ व कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने किया। इस दौरान महामंत्री जितेंद्र जैन जीतू, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन किड्स, संयोजक विशाल जैन एड, धर्मेन्द्र जैन रॉकी, ऑडिटर अंजय जैन, आदीश जैन, प्रदीप जैन पीपी, देवेंद्र रसूलपुर, मयंक जैन, निमिष जैन, शैलेन्द्र शैली, मनीष जैन व अरुण केमिकल धीरेश मौजूद रहे।

विनोद गर्ग
ब्यूरो प्रमुख
विनोद गर्ग एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में क्षेत्रीय समाचार नेटवर्क मथुरा नाउ में फिरोजाबाद ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। स्थानीय और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग में व्यापक…
WhatsApp पर पाएं मथुरा की ताज़ा खबरें
ब्रेकिंग न्यूज़ और ज़रूरी स्थानीय अपडेट सीधे आपके मोबाइल पर
चैनल से जुड़ें