सामग्री पर जाएं
गुरुवार, 5 नवंबर 2026
ब्रेकिंग
छाता क्षेत्र में बुजुर्ग किसान से सरेराह हुई 2,13,740 रुपये की लूट मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पांच स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव पवन कुमार गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के मंडलाध्यक्ष नियुक्त मथुरा में ब्रजरज उत्सव की अवधि 5 नवंबर तक बढ़ाई गई अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने डॉ मनस्वी अग्रवाल को किया सम्मानित मथुरा: दिव्यांग प्रमाण पत्र और UDID कार्ड बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया फतेहपुर की 5 वर्षीय आर्या अग्रवाल को मिले कई राष्ट्रीय सम्मान वृंदावन स्थित प्राचीन इमलीतला मंदिर का इतिहास और मान्यताएं
फिरोजाबाद सामाजिक प्रभाव

प्राचीन मेला महोत्सव समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से की भेंट

फीरोजाबाद में श्री दिगम्बर जैन प्राचीन मेला महोत्सव–2026 की तैयारियों को लेकर समिति ने कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह से की शिष्टाचार भेंट

शेयर करें:
प्राचीन मेला महोत्सव समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से की भेंट
फोटो: मथुरा नाउ न्यूज़ डेस्क

फीरोजाबाद, 13 अक्टूबर, 2026: श्री दिगम्बर जैन प्राचीन मेला महोत्सव–2026 को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से मेला महोत्सव समिति के प्रतिनिधिमंडल ने गत दिवस सिरसागंज जाकर कैबिनेट मंत्री श्री जयवीर सिंह के निवास स्थान पर पहुंचकर अध्यक्ष मनोज मित्तल जैन के नेतृत्व में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें प्राचीन मेला महोत्सव–2026 के आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए मेले में सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया।

मीडिया प्रभारी कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मेले की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता से उन्हें अवगत कराते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग एवं सहभागिता का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 दिसंबर 2026 से 3 जनवरी 2027 तक जैन मेले के आयोजन का उद्देश्य इस प्राचीन धार्मिक परंपरा को कायम रखते हुए और अधिक भव्यता प्रदान करना तथा धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

यह भी पढ़ें:अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन जयंती के दौरान शहीद नीरज अग्रवाल का सम्मान करने का आग्रह किया

मेला अध्यक्ष मनोज मित्तल जैन और महामंत्री अशोक जैन भदावर ने बताया कि माननीय मंत्री ने ध्यानपूर्वक सुनकर मेले में आने के साथ साथ, प्रशासनिक व्यवस्थाये चुस्त दुरुस्त कराने, संस्कृति विभाग से सुंदर मंचीय कार्यक्रम कराने व अन्य सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

कोषाध्यक्ष राहुल जैन व ऑडिटर संजीव कांत जैन संजू ने बताया कि जैन मेले को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान प्रारंभ कर दिया गया है, जैन नगर खेड़ा के बाद अब गणेश नगर आदि में जनसंपर्क चल रहा है, सभी बंधु यथासंभव सहयोग प्रदान करें।

प्रतिनिधिमंडल में संभव प्रकाश जैन, नंदीश्वर जैन नंदी, राहुल जैन एम आर, नितेश अग्रवाल जैन आदि शामिल रहे।

इस खबर को रेटिंग दें:
विनोद गर्ग, ब्यूरो प्रमुख, MathuraNow

विनोद गर्ग

ब्यूरो प्रमुख

विनोद गर्ग एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में क्षेत्रीय समाचार नेटवर्क मथुरा नाउ में फिरोजाबाद ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। स्थानीय और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग में व्यापक…

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

WhatsApp पर पाएं मथुरा की ताज़ा खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ और ज़रूरी स्थानीय अपडेट सीधे आपके मोबाइल पर

चैनल से जुड़ें