सामग्री पर जाएं
शनिवार, 7 नवंबर 2026
ब्रेकिंग
महापौर के कार्यालय न पहुंचने से मथुरा-वृंदावन नगर निगम में हंगामा डीएम ने किया पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव छाता क्षेत्र में बुजुर्ग किसान से सरेराह हुई 2,13,740 रुपये की लूट मथुरा-वृंदावन नगर निगम में पांच स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव पवन कुमार गुप्ता भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के मंडलाध्यक्ष नियुक्त मथुरा में ब्रजरज उत्सव की अवधि 5 नवंबर तक बढ़ाई गई अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा ने डॉ मनस्वी अग्रवाल को किया सम्मानित मथुरा: दिव्यांग प्रमाण पत्र और UDID कार्ड बनवाने की ऑनलाइन प्रक्रिया
फिरोजाबाद निवासी स्पॉटलाइट

फिरोजाबाद में श्री श्याम भजन संध्या के दौरान पत्रकारों का अपमान

फिरोजाबाद के तिलक इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित श्री श्याम भजन संध्या में पत्रकारों के साथ हुए अपमानजनक व्यवहार पर पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

शेयर करें:
फिरोजाबाद में श्री श्याम भजन संध्या के दौरान पत्रकारों का अपमान
फोटो: मथुरा नाउ न्यूज़ डेस्क

फिरोजाबाद , 16 अक्टूबर, 2026: तिलक इंटर कॉलेज मैदान में हाल ही में आयोजित 'श्री श्याम भजन संध्या' में हुई घटना के बाद फिरोजाबाद के पत्रकारों ने भारी आक्रोश व्यक्त किया है। स्थानीय प्रेस के सदस्यों का आरोप है कि आयोजन समिति ने मीडिया के प्रति अनादर दिखाया, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग इसे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का अपमान बता रहे हैं।

कार्यक्रम में आयोजकों ने भव्य मंच, लाइटें और साउंड सिस्टम सजाए तथा वीआईपी लोगों के लिए गद्देदार कुर्सियां लगाईं, लेकिन पत्रकारों के लिए मंच के ठीक पीछे 'पत्रकार बंधु मीडिया गैलरी' का बोर्ड लगाकर एक स्थान निर्धारित किया गया।

यह भी पढ़ें:अग्रवाल समाज ने महाराजा अग्रसेन जयंती के दौरान शहीद नीरज अग्रवाल का सम्मान करने का आग्रह किया

यह तथाकथित मीडिया गैलरी बजते स्पीकरों, उलझे तारों और लोहे के खाली बक्सों के ढेरों के बीच थी, जहाँ से न तो मंच का दृश्य दिखाई दे रहा था और न ही भजनों की ध्वनि स्पष्ट सुनाई दे रही थी।

पत्रकारों ने सवाल उठाया है कि यदि मीडिया को वाजिब जगह नहीं दी जा सकती थी, तो 'मीडिया गैलरी' का ढोंग रचकर उन्हें जलील करने की हिमाकत क्यों की गई।

पत्रकारों का कहना है कि आयोजकों ने मीडिया गैलरी के नाम पर भद्दा मजाक किया है और अब उन्हें जनता की अदालत में इस व्यवहार का जवाब देना होगा।

इस खबर को रेटिंग दें:
विनोद गर्ग, ब्यूरो प्रमुख, MathuraNow

विनोद गर्ग

ब्यूरो प्रमुख

विनोद गर्ग एक अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में क्षेत्रीय समाचार नेटवर्क मथुरा नाउ में फिरोजाबाद ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। स्थानीय और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग में व्यापक…

ब्रेकिंग न्यूज़ अलर्ट

WhatsApp पर पाएं मथुरा की ताज़ा खबरें

ब्रेकिंग न्यूज़ और ज़रूरी स्थानीय अपडेट सीधे आपके मोबाइल पर

चैनल से जुड़ें